राजनगर मे विश्व जल दिवस पर जागरूकता का आयोजन
सराईकेला, मार्च 23 -- राजनगर, सवांददाता । राजनगर प्रखंड के अंतर्गत बीजाडीह गांव में विश्व जल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पी. एल. वी. झरना राउत ने बीजाडीह गांव में जल दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। आज दुनिया में कई क्षेत्रों में पानी की कमी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। बढ़ती जनसंख्या जल प्रदूषण और पानी की बर्बादी इसके मुख्य कारण है। यदि समय रहते हम पानी बचाने के उपाय नहीं करेंगे तो भविष्य में जल संकट और भी बढ़ सकता है। हमें पानी के सही उपयोग करना चाहिए। नल को खुला नहीं छोड़ना चाहिए और वर्षा जल संचयन को बढ़ाना देना चाहिए। जल है तो कल है। इसलिए हमें हर बूंद बचाने का प्रयास करना चाहिए। जल जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका संरक्षण हमारे लिए बहुत ही जरुरी है।सभी ग्रामीणों से शपथ कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.