राजनगर में 7 सितंबर को झामुमो का धरना, खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ होगा प्रदर्शन
सराईकेला, अगस्त 26 -- राजनगर। केंद्र सरकार के प्रस्तावित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में झामुमो राजनगर प्रखंड कमेटी की ओर से 7 सितंबर, 2026 को राजनगर प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। धरना-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर राजनगर में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने सिद्धू-कान्हू चौक के पास केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रस्तावित विधेयक को वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि खनिज संपदा झारखंड की अर्थव्यवस्था और राज्य के अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। झामुमो के केंद्रीय सदस्य विश्व हेंब्रम ने कहा कि प्रस्तावित संशोधन झारखंड के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.