सराईकेला, सितम्बर 22 -- राजनगर, संवाददाता | भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला की ओर से राजनगर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: राजनगर में 2810 विद्यार्थियों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षापरीक्षा संचालन परीक्षा का संचालन राजनगर प्रखंड समन्वयक श्री पिंटू राउत के नेतृत्व में कराया गया। इस परीक्षा में राजनगर प्रखंड के एसएस प्लस टू हाइस्कूल राजनगर, एकेडेमिक इंग्लिश हाइस्कूल राजनगर, यूएचएस बड़ा कादल सहित विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 5 से 12 तक के कुल 2810 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें कक्षा 5 के 297, कक्...