राजनगर में सड़क हादसे में छात्र की हुई मौत, दूसरा युवक जख्मी
मधुबनी, मार्च 14 -- राजनगर/बाबूबरही। मधुबनी -लौकहा मुख्य सड़क पर राजनगर थाना मोड़ स्थित इदरीश चौक के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक छात्र की मौत मौके पर हो गई। जबकि उसके साथ सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों युवक बाबूबरही थाना क्षेत्र के पिरही गांव के रहने वाले हैं। मृतक की पहचान पिरही गांव निवासी अशोक साह के पुत्र राकेश साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राकेश मधुबनी में बीए की फाइनल परीक्षा देकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। उसके साथ बाइक पर गांव के कंचन राम का पौत्र निखिल भी सवार था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इदरीश चौक की ओर से मधुबनी लौकहा मुख्य सड़क पर आ रहे एक ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.