सराईकेला, अगस्त 13 -- राजनगर। हाता-चाईबासा एनएच-220 पर राजनगर थाना क्षेत्र के मुरुमडीह गांव के समीप बुधवार देर रात सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 24 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के सिवान जिले के निवासी रोहित यादव (24 वर्ष) के रूप में की गई है। रोहित राजनगर में रहकर चालियामा स्थित रुंगटा स्टील प्लांट में कार्यरत था। मिली जानकारी के अनुसार, रोहित बुधवार को ड्यूटी खत्म कर चालियामा स्थित प्लांट से राजनगर स्थित क्वार्टर लौटा था। रात करीब साढ़े 10 बजे वह स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या-जेएच-05 डीएन-1481 से मुरुमडीह पुलिया स्थित एक लाइन होटल में रात का भोजन लेने जा रहा था। इसी दौरान मुरुमडीह गांव के पास सड़क किनारे बिना किसी सुरक्षा संकेतक के एक ट्रक ब्रेकडाउन स्थिति में खड़ा था. यह भी पढ़ें- हाता-चाईबासा मुख्य...