राजनगर में विभिन्न विकास योजनाओं का जिप अध्यक्ष ने किया शिलान्यास
सराईकेला, जून 2 -- राजनगर। 15वीं वित्त आयोग मद से राजनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद सदस्य सुलेखा हांसदा और जिला परिषद सदस्य मालती देवगम ने संयुक्त रूप से योजनाओं की आधारशिला रखी। शिलान्यास के तहत यूएचएस नेटो, गम्हरिया, बन्दोडीह, बीटा एवं सुडसी स्कूलों के साथ-साथ बांदु आंगनबाड़ी केंद्र में हैंडवॉश एवं अन्य आवश्यक संरचनाओं का निर्माण कराया जाएगा। वहीं कुजू पंचायत के नीमडीह गांव में सिंचाई नाली निर्माण योजना का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हैंडवॉश यूनिट का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मद में दो 4-4 लाख रुपये की दो योजनाएं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.