राजनगर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा-ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, दो चालकों की जिंदा जलकर मौत
सराईकेला, जुलाई 7 -- राजनगर। राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर रोला-खैरबनी मोड़ के पास सोमवार देर रात हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के दौरान पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रेलर भी आपस में टकराकर सड़क किनारे खेत में पलट गए, जिससे दोनों चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची राजनगर थाना पुलिस और दमकल की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच-220 को फोरलेन बनाने और सड़क सुरक्षा के स्थायी इंतजाम की मांग दोहराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.