रुद्रपुर, जनवरी 28 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। ग्राम राजनगर में चल रहा धरना बुधवार को 25वें दिन भी जारी रहा। राजस्व विभाग ने पांच एकड़ जमीन आंचल मिल्क पाउडर व आइसक्रीम प्लांट के लिए आवंटित की गयी है। इस भूमि का पट्टा खारिज हो गया था। इस भूमि पर काबिज चार परिवारों को डेयरी विकास विभाग की ओर से 28 जनवरी तक खुद ही धरना समाप्त कर खाली करने का नोटिस दिया है। बुधवार को इन परिवारों के समर्थन में बंगाली कल्याण समिति समेत कांग्रेस के नेता भी धरने में बैठे। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने कहा कि यह संघर्ष केवल पांच एकड़ भूमि का नहीं है। बल्कि 216 पट्टे निरस्त किए गए हैं। इन पट्टों को खरीदकर दशकों से लोग खेती कर रहे हैं। यहां कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, किशोर हाल्दार परितोष विश्वास मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.