सराईकेला, जून 4 -- राजनगर । राजनगर मुख्य सड़क पर सड़क हादसों को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राजनगर पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस बल ने ड्रंकन ड्राइविंग (शराब पीकर वाहन चलाने वालों) के खिलाफ कड़ी चेकिंग की।जांच के दौरान पुलिस टीम ने अत्याधुनिक 'ब्रेथ एनालाइजर' मशीन का उपयोग किया। सड़क से गुजरने वाले संदिग्ध वाहन चालकों को रोककर उनके मुंह की जांच की गई, ताकि शराब के सेवन की पुष्टि की जा सके। पुलिस की इस औचक कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान दर्जनों वाहन चालक नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए। राजनगर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले इन सभी वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की और मौके पर ही भारी जुर्माना वसूला। पुलिस प्रशासन ने सख्...