राजनगर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
सराईकेला, अगस्त 4 -- राजनगर।प्रखंड मुख्यालय स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय में मंगलवार को पद्मभूषण सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम ने की। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संपूर्ण जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों तथा झारखंड की अस्मिता के लिए समर्पित रहा। उनके संघर्ष, त्याग और नेतृत्व ने अलग झारखंड राज्य आंदोलन को नई दिशा दी। यह भी पढ़ें- दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर अनुमंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.