राजनगर में ट्रेलर-हाइवा में भीषण टक्कर, हाइवा चालक की मौत
सराईकेला, मई 31 -- राजनगर, संवाददाता। सरायकेला-खरवावां के राजनगर में ट्रेलर और हाइवा में भीषण टक्कर में हाइवा चालक की मौत हो गई। हादसा हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 220 पर स्थित रोला- खैरबनी के समीप शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। हाइवा चालक बिहार के जमुई के कुमार गांव निवासी दिनेश राम (40) केबिन में बुरी तरह फंस गया। घंटों मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने क्रेन मांगवाकर दोनों वाहनों को बीच सड़क से हटाकर किनारे कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा। यह भी पढ़ें- ठोकर के बाद ट्रक में फंसा बाइक चालक 100 मीटर घिसटा, मौत प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चाईबासा से हाता की ओर आने वाली हाइवा की रफ़्तार तेज थी। इसी दौरान रोला खैरबानी समीप चाईबासा की ओर जा रहे ट्रक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.