सराईकेला, जनवरी 11 -- राजनगर स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय में रविवार को झारखंड राज्य के जनक दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन एवं वीर शहीद सुनील महतो की जयंती झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम ने की। जयंती समारोह में समाजसेवा के उद्देश्य से गरीब एवं असहाय लोगों के बीच 100 कंबलों का वितरण किया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, गरीब और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। गुरुजी का सपना था कि झारखंड का हर गरीब सम्मान के साथ जीवन जिए और उसे उसका हक व अधिकार मिले। आज जरूरत है कि हम सभी एकजुट होकर उनके अधूरे सपनों को साकार करें। उन्होंने कहा कि शहीद सुनील महतो ने भी झारखंड आंदोलन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.