राजनगर में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो की बैठक संपन्न
सराईकेला, अगस्त 26 -- राजनगर। खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कार्यालय राजनगर में बुधवार को पार्टी के पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठ एवं मोर्चा के पदाधिकारियों और जुझारू कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर पार्टी की रणनीति एवं आगे की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विधेयक के विरोध में एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने पर भी जोर दिया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- राजनगर में 7 सितंबर को झामुमो का धरना, खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ होगा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.