राजनगर में अवैध महुआ शराब भट्ठी ध्वस्त, 800 किलो जावा महुआ और 30 लीटर शराब बरामद
सराईकेला, जुलाई 10 -- राजनगर। उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजनगर थाना क्षेत्र के जनबानी गांव में संचालित एक अवैध महुआ चुलाई भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान 800 किलोग्राम जावा महुआ और 30 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह अभियान उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया। विभाग ने बताया कि अवैध शराब निर्माण से जुड़े आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त, तीन के खिलाफ मामला दर्ज उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.