सराईकेला, मार्च 1 -- राजनगर । पंचायत कार्यप्रणाली को डिजिटल बनाने को लेकर पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजनगर प्रखंड सभागार में आयोजित प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर रंजीत कुमार आचार्या ने किया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक किस प्रकार डिजिटल प्रणाली के माध्यम से पहुंचाया जाए। पंचायत सहायकों को आम जनता के कार्यों के निष्पादन की प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन की प्रविष्टि, पावती रसीद जारी करने तथा संबंधित विभागों को फाइल तैयार कर प्रेषित करने की जानकारी दी गई। बताया गया कि पंचायत सहायक पंचायत सचिवालय में स्थापित ग्राम पंचायत सहायता केंद्र के संचालक की भूमिका निभाएंगे। वे ग्रामीणों के सभी आवेदन प्राप्त कर उनकी पावती देंगे और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.