मधुबनी, फरवरी 12 -- मधुबनी। राजनगर थाना क्षेत्र के रांटी में जल्द पुलिस पिकेट का निर्माण होगा। गुरुवार को मीडिया कर्मियों के सवाल पर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि रांटी में जल्द पुलिस पिकेट का निर्माण शुरू होगा। एसपी ने यह भी घोषणा किया कि पुलिस पिकेट में पुलिस अफसरों की नियुक्ति के आलावा अलग से पैंथर मोबाइल का भी गठन किया जाएगा। पैंथर मोबाइल पुलिस अफसरों के अतिरिक्त इलाके में सघन गश्ती करेंगे। पुलिस पिकेट की स्थापना से अपराध पर अंकुश लगेगा। रांटी, बलाट, रामपट्टी एवं आसपास के इलाके में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर मीडिया कर्मियों ने पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठाया था। मीडिया कर्मियों ने राघोपुर बलाट समाधि टोल के जयराम मंडल की गोली मारकर की गई हत्या के बाद हुए बवाल और पुलिस पर पत्थरबाजी के एक दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.