मधुबनी, फरवरी 26 -- राजनगर। राजनगर के महिनाथपुर- रामपट्टी में बाल कैदियों के लिए रिमांड होम (पर्यवेक्षण गृह) खोला जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक कवायद शुरू हो गई है। रिमांड होम के लिए महिनाथपुर मौजा स्थित मत्स्य एवं पशुपालन विभाग की खाली पड़ी भूमि को चयनित किया गया है। करीब एक एकड़ भू-भाग में यह संस्थान खोलने की योजना है। अधिकारियों के अनुसार किशोर न्याय अधिनियम के तहत जिले में रिमांड होम (प्रेक्षण गृह) खोलने की कवायद शुरू की गई है। इसको लेकर राजनगर अंचल प्रशासन की ओर से प्रस्ताव तैयार करके जिला प्रशासन के पास भेज दिया गया है। जिले को जल्द हीं रिमांड होम मिल जाएगा। अभी रिमांड होम सुविधा के लिए दरभंगा जिले का सहारा लेना पड़ता है। मधुबनी में रिमांड होम खुलने से ये होगा फायदा: रिमांड होम खुलने से 18 वर्ष से कम उम्र के किशोर अपराधियों को न्यायिक हिरा...