राजनगर के महिनाथपुर में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, कैबिनेट की मंजूरी
मधुबनी, जुलाई 1 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। राजनगर प्रखंड के मिहनाथपुर मौजा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना होगी। बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में अंतिम रूप से मंजूरी मिल गई। कैबिनेट की बैठक में मधुबनी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से संबंधित प्रस्ताव संख्या 28 पर चर्चा हुई चर्चा के बाद इसे स्वीकृत कर दिया गया। केंद्रीय विद्यालय के लिए महिनाथपुर मौजा की भूमि खाता संख्या 1 एवं खेसरा संख्या 385 चिन्हित किया गया है। पांच एकड़ भूमि में विद्यालय का निर्माण होगा। केन्द्रीय विद्यालय का भवन सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। महिनाथपुर के राजस्व पदाधिकारी संजीत कुमार के अनुसार केंद्रीय विद्यालय का कैंपस रामपट्टी चौक से पश्चिम तथा जिला कृषि कार्यालय से पूरब अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के बगल में होगा। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.