सराईकेला, अगस्त 27 -- राजनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत अभियान के तहत राजनगर प्रखंड के बीएल नेवटिया प्लस टू उच्च विद्यालय ईचा में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुश अप प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सारो मुर्मू (ब्लू हाउस) ने प्रथम और करिश्मा महांती (येलो हाउस) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में रोशन पूर्ति (ब्लू हाउस) प्रथम और अंकित प्रधान (येलो हाउस) द्वितीय रहे। प्लैंक चैलेंज के बालक वर्ग में सावन कुदादा (येलो हाउस) ने प्रथम, किशुन सोय (ग्रीन हाउस) ने द्वितीय स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: बीएल नेवटिया विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रति...