रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- राजेन्द्र तिवारी, शक्तिफार्म। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि शक्तिफार्म के ग्राम राजनगर में प्रस्तावित 70 करोड़ रुपये की लागत वाला आंचल प्लांट अब प्रह्लाद पल्सिया में स्थापित किया जाएगा। एक्वापार्क के पास राजस्व की अवशेष भूमि पर प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में स्वच्छता के लिए खरीदे गए दो कूड़ा वाहन, एक सीवेज टैंकर, एक पानी का टैंकर और चार ई-रिक्शा वाहनों को मंत्री सौरभ बहुगुणा और नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मंत्री बहुगुणा ने कहा कि बैगुल नदी पर निर्मलनगर और राजनगर को जोड़ने वाले लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत के पुल का शिलान्यास मई के पहले सप्ताह में किया जाएगा। वहीं, 18 करोड़ रुपये की लागत से गौला नदी पर शांतिपुरी को जोड़ने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.