रुद्रपुर, जनवरी 6 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। आंचल की फैक्ट्री ग्राम राजनगर की जगह सिडकुल क्षेत्र में लगाने की मांग को लेकर प्रभावित परिवारों का बेमियादी धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। यहां कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने कहा कि सरकार गरीबों को उजाड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य फैक्ट्री लगाना नहीं बल्कि गरीबों को उजाड़ना है। शक्तिफार्म में तमाम परिवारों के पट्टे खारिज हुए हैं। जिन्होंने दशकों पहले जमीन खरीदी है। उन्हें बेघर किया जा रहा है। जबकि सिडकुल मे सैकड़ों एकड़ जमीन खाली पड़ी है। आंचल की फैक्ट्री सिडकुल में स्थापित की जा सकती थी। धरने में बैठे विश्वजीत मण्डल ने बताया कि उनके पूर्वजों ने 1975 से 1984 के बीच पां...