सराईकेला, मार्च 16 -- राजनगर : राजनगर प्रखंड के बनकाटी टोला जोरटाँड में श्री श्री संकट मोचन युवा हरी संकीर्तन समिति के द्वारा अष्टम प्रहर श्री श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन सोमवार को भव्य धुलट एवं महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भक्त श्रद्धालुओं ने राधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर अपने परिवार एवं क्षेत्र के सुख,शांति व समृद्धि की कामना की। संकीर्तन के समापन पर सैकड़ों महिला पुरुष पूरे गांव में हरिनाम संकीर्तन के साथ गांव का भ्रमण किया इससे पूरा गांव भक्तिमय हो गया। राधा गोविंद का नाम जाप करने वाले संकीर्तन मंडलियों में राधा गोविन्द हरिनाम संप्रदाय- बाँकुड़ा (पश्चिम बंगाल), नित्यानंद कीर्तन संप्रदाय- कादल (सरायकेला खरसवां), नीताई गौर महिला संप्रदाय- दरखाला, मेदनीपुर (पश्चिम बंगाल), नीताई गौर कीर्तन संप्रदाय- बड़ा गम्हरिया (सरायकेला खरसवा...