गाज़ियाबाद, मई 10 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने रविवार को राजनगर एक्सटेंशन में रोटरी गोलचक्कर से सिटी फॉरेस्ट तक मुख्य मार्ग पर 15 अवैध कटों को बंद करा दिया। डीसीपी यातायात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि अवैध कटों के कारण लगातार सड़क हादसों का खतरा बना हुआ था। वाहन चालक अचानक गलत दिशा में मुड़ जाते थे या विपरीत दिशा से सड़क पार करने लगते थे, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के बीच टक्कर की आशंका बढ़ रही थी। कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही थी। राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में तेजी से बढ़ती आबादी और वाहनों के दबाव के बीच लोगों ने अपनी सुविधा के लिए डिवाइडर तोड़कर छोटे-छोटे रास्ते बना लिए थे, जो धीरे-धीरे दुर्घटना का बड़ा कारण बनते जा रहे थे。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.