गाज़ियाबाद, मार्च 1 -- गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित धनवंतरि अस्पताल के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने महिला का पर्स झपट लिया। राजनगर एक्सटेंशन की फॉर्च्यून रेजिडेंसी सोसाइटी में रहने वाली बबिता जैन ने पुलिस को बताया कि 26 फरवरी की शाम में वह अपनी सास ममता जैन के साथ धनवंतरि अस्पताल के पास गली के कोने पर खड़ी थी। इसी दौरान दो स्कूटी सवार युवक वहां पहुंचे और उनकी सास के हाथ से पर्स झपटकर फरार हो गए। बबिता जैन के मुताबिक पर्स में लगभग 1500 रुपये नगद और मोबाइल फोन था। घटना के बाद परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.