गाज़ियाबाद, जून 22 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। राजनगर एक्सटेंशन को जाम मुक्त करने की तैयारी है। जीडीए अगले महीने से 45 मीटर चौड़ी आउटर रिंग रोड निर्माण शुरू करा सकता है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब 90.91 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस मार्ग के बनने से लोगों को लाभ होगा। साथ ही क्षेत्र में लगने वाली जाम की समस्या भी दूर होगी। राजनगर एक्सटेंशन में 63 से अधिक सोसाइटी हैं, जिसमें दो लाख से अधिक आबादी रहती है। इस क्षेत्र में एक मुख्य मार्ग है, जो जीटी रोड होते हुए एलिवेटेड से दिल्ली-मेरठ रोड को जोड़ता है। इस मार्ग पर वाहनों का सबसे अधिक दबाव रहता है क्योंकि इस मार्ग से गाजियाबाद, मुरादनगर और मोदीनगर से हिंडन एयरफोर्स और एलिवेटेड रोड के जरिये दिल्ली-नोएडा आने जाने वाले वाहन गुजरते हैं। सुबह और शाम के वक्त मार्ग पर सबसे अ...