हिन्दुस्तान, मार्च 11 -- राजनगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड पर दिल्ली के लिए प्रवेश और दिल्ली से आते समय निकास बनाने का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश शासन की व्यय वित्त समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूर कर 92 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इससे करीब एक लाख वाहन चालकों को राहत मिलेगी। वसुंधरा में एम्स का सेटेलाइट सेंटर बनाने के लिए जमीन चिह्नित हुई है। इसके बाद ही आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने बीते साल निरीक्षण कर एलिवेटेड रोड पर प्रवेश व निकास के लिए अतिरिक्त रैंप और सिद्धार्थ विहार को ट्रांस हिंडन से जोड़ने के लिए हिंडन बैराज के पास चार लेन का पुल बनाने के लिए प्रस्ताव बनाने को कहा था। बीते दिनों आवास आयुक्त ने हिंडन बैराज के पास चार लेन का पुल बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया था। वहीं, एलिवेटेड रोड के रैंप के लिए जीडीए और आवास एवं विका...