सराईकेला, मार्च 24 -- राजनगर, संवाददाता। राजनगर थाना क्षेत्र के हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच- 220 पर सड़क हादसे में एदल गांव निवासी चंडी नंदी उर्फ डोमा नंदी की मौत हो गयी। घटना छोटानागपुर कॉलेज स्थित रितिका ढाबा के समीप रविवार देर रात लगभग 12 बजे हुई, जहां एक तेज रफ्तार हाईवा ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी।जानकारी के अनुसार, चंडी नंदी टेंपो से पोटका के भूमरी नवकुंज से लौट रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित हाईवा ने उनके टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक चंडी नंदी अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और टेंपो चलाकर ही घर का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.