चाईबासा, मई 5 -- चाईबासा। राजनगर थाना अंतर्गत चालियामा के लोघा पहाड़ के पास बाइक से गिरकर गम्हरिया निवासी 21 वर्षीय देवीलाल टुडू और 30 वर्षीय दिनेश सोरेन जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे दोनों एक बाइक पर सवार होकर चाईबासा से गम्हरिया जा रहे थे। रास्ते में राजनगर थाना अंतर्गत चालियामा के लोघा पहाड़ के पास बाइक समेत गिर पड़े, जिससे दोनों को सिर और चेहरा में चोट लगी है। दोनों को चालियामा स्थित रुंगटा फैक्ट्री के एम्बुलेंस ने घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- बाइक से गिरने से दो युवक जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...