सराईकेला, फरवरी 23 -- राजनगर संवादाता । राजनगर प्रखंड क्षेत्र के सारंगपोसी, खोकरो, नामीबेड़ा, कुड़मा, रिचीतुका, बान्दु, मुरुमडीह, बुढ़िसिरिंग समेत कई गांवों में बीते रविवार को संताल समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ बाहा पर्व मनाया। इस अवसर पर गांव के नायके (पुजारी) को उनके आवास से पुरुष, महिलाएं एवं बच्चों ने पारंपरिक आदिवासी संताल परिधान में धमसा एवं नगाड़े की थाप पर नृत्य करते हुए जाहेरथान तक पहुंचाया। इसके बाद नायके (पुजारी) ने अपने इष्टदेवता की पूजा अर्चना की तथा मुर्गे की बलि देकर गांव में सुख सामृद्धि की कामना की। शाम के समय भी पुरुष, महिलाओं एवं बच्चों ने जाहेरथान जाकर इष्टदेवता के समक्ष माथा टेका। नायके ( पुजारी) ने सभी लोगों के बीच साखूआ के फुल का वितरण किया, जिसे पुरुषों ने कान में तथा महिलाओं ने जुड़े पर लगाया। पुनः नायके ( पुजारी) ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.