सराईकेला, जून 14 -- सरायकेला। राजनगर प्रखंड में शनिवार को शिक्षा विभाग के एक कड़े निर्देश के बाद हड़कंप मच गया है। विभाग ने बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं होने पे एक साथ 368 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद से स्थानीय शिक्षकों में भारी नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है। क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार, ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर उक्त 368 शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन 'नॉट मार्क्ड' (दर्ज नहीं) दिख रही है। विभाग का मानना है कि ऑनलाइन हाजिरी न दिखने का सीधा मतलब है कि शिक्षक उस दिन स्कूल से अनुपस्थित थे। इसी आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

शिक्षकों का पक्ष दूसरी ओर, इस आदेश से आक्रोशित शिक्षकों का साफ कहना है कि वे तय समय पर स्कूल आए थे। उन्होंने बायोमेट्रिक सिस्टम पर अपनी हाजिरी ...