राजनंदिनी रिसॉर्ट हादसे की जांच के लिए पहुंचे सीओ, सुरक्षा व्यवस्था में पाई कई खामियां
रामगढ़, मई 10 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर फोरलेन स्थित मतकमा चौक के समीप बने राजनंदिनी पार्क, होटल एंड रिसॉर्ट में 29 अप्रैल को हुए हादसे की जांच के लिए शनिवार को पतरातू सीओ मनोज चौरसिया पहुंचे। उन्होंने रिसॉर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। जांच के दौरान रिसॉर्ट में मालिक, मैनेजर, सिक्यूरिटी गार्ड या कोई अन्य स्टॉफ मौजूद नहीं मिला। इसके बावजूद सीओ ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वे उस कमरे में भी पहुंचे, जहां सगाई समारोह के दौरान दीवार गिरने से हादसा हुआ था। कमरे में टूटी छत, ईंट और मलबा पड़ा मिला। इसके अलावा उन्होंने बैंकेट हॉल का भी निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि बैंकेट के अधिकांश कमरों की छत एडवेस्टेस की बनी हुई है। सीओ ने बताया कि अग्निशमन व्यवस्था के नाम पर दो नए अग्निशामक य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.