जहानाबाद, जनवरी 28 -- रतनी, निज संवाददाता । राजनंदन यादव की तीसरी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव फौलादपुर में मनाई गई। वे भाकपा माले रतनी फरीदपुर प्रखंड के प्रखंड कमेटी सदस्य, कर्मठ व सक्रिय नेता थे। उनके सम्मान में झंडातोलन कॉ इलियास अंसारी ने किया। इसके बाद एक मिनट मौन रहकर इन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित नेताओं ने दिवंगत कामरेड राजनंदन यादव के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि सभा में भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व जिला सचिव रामाधार सिंह, सदर प्रखंड सचिव हसनैन अंसारी, रतनी फरीदपुर प्रखंड सचिव ललन किशोर आजाद, प्रखंड कमेटी सदस्य करीमन दास, महेंद्र देवी, विजय यादव ,नीतीश कुमार, खुदीराम, शंकर दास के साथ-साथ गांव के हमारे पार्टी सदस्य अशोक पंडित व कामरेड राजनंदन यादव के परिजन के अलावा ग्रामीण लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.