बोकारो, नवम्बर 19 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। लीला जानकी पब्लिक स्कूल, रघुनाथपुरम पेटरवार की छात्रा राजनन्दनी ने जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हो गई है। उसके इस उपलब्धि से विद्यालय गौरवान्वित है। चित्रकला का विषय था सेव एनर्जी ,सेव लाइफ। इतना ही नहीं इन्सपायर अवॉर्ड मानक में सफलतापूर्वक अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए वर्तमान में वर्ग अष्टम की दो छात्राएं वर्षा शर्मा एवं स्मृति गुप्ता तथा वर्ग नवम् के छात्र सोमल कुमार जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश कर गए हैं। इनकी घोषणा होते ही प्रार्थना सभा में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने करतल ध्वनि से इन प्रतिभागियों का स्वागत व उत्साह वर्धन किया। विद्यालय निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने इनकी सफलता की सराहना की और आशीर्वाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.