नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर मुंबई-बेंगलुरु रूट पर राजधानी एक्सप्रेस से भी तेज रफ्तार के साथ जल्द दौड़ने वाली है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह ट्रेन न केवल सफर का समय घटाएगी, बल्कि लंबी दूरी की यात्रा को अधिक तेज, आरामदायक और आधुनिक अनुभव में बदल देगी। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 823 यात्रियों की क्षमता वाली यह 16 कोच की ट्रेन महज 120 सेकंड में 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की तूफानी रफ्तार पकड़ लेती है। मालूम हो कि राजधानी ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटा है। मुंबई-बेंगलुरु जैसे व्यस्त रूटों पर चलने वाली यह ट्रेन यात्रियों के सफर के समय में सीधे 20 प्रतिशत (सफर पांच से सात घंटे पहले पूरा करेगी) तक की कटौती करेगी। यह भी पढ़ें- गया-डीडीयू रेखंड पर सुरक्षा कवच का फाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.