राजधानी-शताब्दी की गति से फर्राटा भरेंगी 400 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें
नई दिल्ली, जून 4 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रेलवे बोर्ड ने एक बेहद महत्वाकांक्षी नीति को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जिसके तहत देश के प्रमुख रूटों पर चलने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की अधिकतम गति सीमा को 110 किमी प्रतिघंटा से बढ़ाकर सीधे 130 किमी प्रतिघंटा किया जाएगा। यानी ये ट्रेनें राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों की गति से दौड़ेंगी। इससे सालाना करीब 40 से 45 करोड़ यात्रियों को लाभ मिलेगा। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे ने देशव्यापी टाइम-टेबल ऑडिट शुरू कर दिया है। शुरुआती चरण में उन ट्रंक रूट्स (प्रमुख रेलमार्ग) को शामिल किया जा रहा है, जहां ट्रैक सुदृढ़ीकरण, भारी पटरियां (60 केजी रेल) और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम लगभग 90 प्रतिशत से ज्यादा पूरा हो चुका है। यह भी पढ़ें- राजधानी-शता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.