लखनऊ, अगस्त 14 -- राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण करने वालों पर अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शहर की 101 अवैध इमारतों की सूची तैयार कर ली है, जिन पर जल्द बुलडोजर चलाया जाएगा। इनमें कई ऐसे बहुमंजिला अपार्टमेंट भी शामिल हैं जो बिना स्वीकृत मानचित्र के पूरी तरह अवैध रूप से खड़े किए गए हैं। एलडीए ने 17 अगस्त से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए पुलिस विभाग से पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया है।अलीगंज की 51 इमारतें, 24 को न्याय मित्र करेंगे निरीक्षण सबसे अधिक कार्रवाई अलीगंज क्षेत्र में होगी, जहां 51 अवैध इमारतों को चिन्हित किया गया है। इन निर्माणों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद सूचीबद्ध किया गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त न्याय मित्र की टीम 24 अगस्त को अलीगंज प...