राजधानी लखनऊ में प्लाट लेने का मौका, प्राइम लोकेशन पर फ्लैट और दुकानें भी ले सकेंगे, जानिए प्रक्रिया
लखनऊ, मई 14 -- UP News: अगर आप राजधानी लखनऊ में प्राइम लोकेशन पर अपना मकान बनाना चाह रहे हैं तो लखनऊ विकास प्राधिकरण सुनहरा अवसर लेकर आया है। एलडीए ने इस बार गोमती नगर विस्तार और बसंतकुंज योजना के 149 आवासीय भूखण्ड ई-ऑक्शन में लगाये हैं। 25 वर्गमीटर से 300 वर्गमीटर क्षेत्रफल के इन भूखण्डों को लोग ई-नीलामी में बोली लगाकर ले सकेंगे। इसके साथ ही रिफा-ए-आम क्लब के पास जगत नारायण रोड पर फ्लैट और गोमती नगर, बालागंज, चौक, कंचन मार्केट व कानपुर रोड योजना में दुकानें भी ले सकेंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर 28 मई तक के लिए ई-ऑक्शन पोर्टल खोला गया है। इस बार के ई-ऑक्शन में लगभग 3,000 करोड़ रुपये की कुल 475 सम्पत्तियां लगायी गयी हैं। इच्छुक आवेदक संपत्ति के आरक्षित मूल्य की 10 प्रतिशत बयाना राशि जमा कराकर ई-ऑक्शन में प्रतिभाग कर सकें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.