लखनऊ, अप्रैल 10 -- राजधानी लखनऊ में प्लाट खरीदने का एक और मौका मिलने वाला है। लखनऊ विकास प्राधिकरण यानी एलडीए की वरुण विहार योजना लांच होने का समय आ गया है। प्रथम चरण में कैलाश खण्ड और काशी खण्ड के लगभग 2100 भूखण्डों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा। योजना के लिए 1300 किसानों से 330 हेक्टेयर से अधिक भूमि 1160 करोड़ रुपये में खरीदी जा चुकी है। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में गुरुवार को एलडीए के पारिजात सभागार में समीक्षा बैठक में प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। मण्डलायुक्त ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त आवासीय योजनाएं मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत स्वीकृत हैं। इसे ध्यान में रखते हुए भूमि के दाखिल खारिज आदि की कार्यवाही शीर्ष प्राथमिकता पर सुनिश्चित करायी जाए। बैठक में एल...