सहारनपुर, फरवरी 28 -- जिले के जूडोकाओं ने लखनऊ में आयोजित प्रदेशीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण सहित सात पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता 25 से 27 फरवरी तक खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के समन्वय से आयोजित हुई। मैट पर उतरे खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। गौरांगी और शिवम ने शानदार दांव-पेंच के साथ अपने मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किए। अनमोल पाल और अक्षिका ने कड़े संघर्ष के बाद रजत पदक अपने नाम किए। वहीं सुहाना, आरव सैनी और आराध्या ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीते। सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई है। प्रतियोगिता स्थल पर मुकाबलों के दौरान सहारनपुर टीम का आत्मविश्वास साफ नजर आया। जीत के ...