राजधानी में 42 स्थानों पर खोले गए जन कल्याण शिविर
नई दिल्ली, जून 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। संदेश विहार स्थित एमसीडी कम्युनिटी हॉल में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को 'जन कल्याण शिविर' का शुभारंभ किया। ये शिविर 20 जून तक प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कुल 42 स्थानों पर संचालित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में केंद्र सरकार एवं दिल्ली सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर लिया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने भी बंगाली मार्केट स्थित एनडीएमसी सामुदायिक केंद्र में जन कल्याण शिविर का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने निकटतम जन कल्याण शिविर में पहुंचकर केंद्र सरकार एवं दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उनका लाभ उठाएं। यह भी पढ़ें- 42 स्थानों पर खोले गए जन कल्याण शिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.