नई दिल्ली, जून 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर दिल्ली में 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उपराज्यपाल के आदेश के अनुसार सरकार द्वारा 2000 बैच की अधिकारी दिलराज कौर को सामान्य प्रशासन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें समाज कल्याण और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग में सचिव 2003 बैच की अधिकारी नंदिनी पालीवाल अब आयुक्त (व्यापार एवं कर) होंगी। शिक्षा विभाग में पांडुरंग के. पोल उनकी जगह लेंगे। नीरज सेमवाल, जो वर्तमान में संभागीय आयुक्त हैं, भूमि एवं भवन के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। परिवहन आयुक्त न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.