नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली में अब सुबह के समय हल्के कोहरे की शुरुआत हो सकती है। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस बीच, शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान सामान्य से नीचे रहे। दिल्ली के ज्यादातर स्थानों पर सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। दिन चढ़ने के साथ ही धुंध साफ हो गई और धूप निकल आई। दिन के समय भी धूप निकली रही।हवा की ठंडक के चलते तापमान में बहुत ज्यादा इजाफा नहीं हुआ। सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 42 से 95 फीसदी तक रहा। दिल्ली के पालम इलाके में दिन के समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.