नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली बच्चों की हो रही तस्करी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा दिल्ली को बच्चों की तस्करी की मंडी कहा जाना सरकार की दिल्ली से लापता होते बच्चों के मामलों में पूर्ण विफलता को दर्शाता है । दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली में बच्चों की तस्करी से जुड़े आंकड़े हलफनामा में पेश करने के आदेश भी दिए ।देवेन्द्र यादव ने प्रश्न किया की क्या कारण है कि पिछले 11 वर्षों में सरकार का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस, दिल्ली से बच्चों की तस्करी को नही रोक पा रहे? उन्होंने कहा की दिल्ली से गायब होने वाले ज्यादातर बच्चे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों से संबधित होते है क्या इसलिए पुलिस इन मामलों को लेकर गंभीर नही होती।देवेन्द्र यादव ने ...