नई दिल्ली, जनवरी 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजधानी व आसपास के इलाके में हुई बारिश के बाद सर्द मौसम का अहसास एक बार फिर से लौट आया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान बीस डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहेगा। जबकि, मंगलवार को दिल्ली में फिर से हल्की बूंदबांदी की संभावना है। दिल्ली में पिछले साल मानसून सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई थी। अक्तूबर महीने की शुरुआत में भी अच्छी बारिश हुई थी। लेकिन, इसके बाद से दिल्ली में बारिश नहीं हुई। नवंबर और दिसंबर के महीने में सामान्य से सौ फीसदी कम बारिश हुई थी। इसके चलते दिल्ली के लोगों को ज्यादा प्रदूषण झेलना पड़ रहा था। लेकिन, अब मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं...