नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए विंटर एक्शन प्लान के तहत निगम कई कदम उठाएगा। निगम ने इसके तहत प्रदूषण हॉस्पॉट क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के लिए नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की है। निगम ने 13 से 14 प्रदूषण हॉटस्पॉट की पहचान की है, जिसमें नरेला, बवाना, मुंडका, वजीरपुर, रोहिणी, आर.के. पुरम, ओखला, जहांगीरपुरी, आनंद विहार, विवेक विहार, पंजाबी बाग, मायापुरी और द्वारका शामिल हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार इन क्षेत्रों में प्रदूषण रोधी कार्य करने के लिए संबंधित नोडल अधिकारी निगरानी टीमों के साथ कार्य करेंगे। इसमें जोनल कार्यालयों द्वारा विभिन्न प्रदूषणरोधी उपाय किए जाएंगे। इसमें कूड़े व प्लास्टिक कचरे का निस्तारण, निर्माणाधीन कचरे की अवैध डंपिंग को रोकना ...