राजधानी में पॉलीटेक्निक चौराहे पर बनेगा अंडरपास, लखनऊ ही नहीं कई जिलों के लोगों के लिए राहत
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- राजधानी के सबसे व्यस्तम चौराहों में शामिल पॉलीटेक्निक पर लगने वाले जाम से अब जल्द राहत मिलेगी। यहां एचएल के सामने से चौराहा पार करते हुए वेब सिनेमा तक 700 मीटर लंबा अंडरपास बनाया जाएगा। इसे बनाने में 90 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पॉलिटेक्निक चौराहे पर अंडरपास बन जाने से लखनऊ ही नहीं बल्कि अयोध्या, गोरखपुर, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर समेत कई जिलों के आने जाने वालों को जाम से राहत मिलेगी। इन जिलों के लोग लखनऊ आकर यहां इस चौराहे पर जाम में फंस जाते थे। पॉलीटेक्निक चौराहे पर अंडरपास बनाए जाने की मांग लखनऊ पूर्व के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने फरवरी में विधानसभा के बजट सत्र में रखी थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर पॉलिटेक्निक चौराहे से वेब सिनेमा की ओर जाने वाले मार्ग पर अंडरपास का शीघ्र निर्माण कराया जाए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.