कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार के कक्षा 11वीं के छात्र राज पांडेय का चयन राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी), नई दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 20 से 26 अप्रैल तक वहां के सेंट स्टीफंस कॉलेज में आयोजित होगी। राज पांडेय ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से एंटी स्लीप अलार्म तथा एआई सेफ्टी फाइटर कार का मॉडल तैयार किया है। उनके इस अभिनव प्रोजेक्ट को जनपद मंडल और राज्य स्तर पर सराहना मिली। दिसंबर 2025 में वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भी उनके मॉडल को उत्कृष्ट स्थान प्राप्त हुआ था। वैज्ञानिकों की संस्तुति के आधार पर एनसीईआरटी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए चयनित किया। राज पांडेय के मॉडल में चालक सुरक...