नई दिल्ली, जनवरी 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी। शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। दिनभर तेज धूप के चलते पिछले तीन-चार दिनों में दिल्ली के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। खासतौर पर दिन के समय लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। गुरुवार सुबह भी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हल्की धुंध छाई रही। दिन चढ़ने के साथ ही धुंध साफ हो गई और धूप निकल आई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.