दिल्ली, मार्च 8 -- उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी ने मार्च की शुरुआत में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 50 साल में मार्च के पहले हफ्ते का सबसे ज्यादा तापमान है। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने देते हुए बताया कि इससे पहले ऐसा 5 दशक पहले हुआ था। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 50 साल के रिकॉर्ड में मार्च के पहले सात दिनों के दौरान सफदरजंग में इससे पहले सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस 5 मार्च 1999 को दर्ज किया गया था। शनिवार को पारा 35.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही यह रिकॉर्ड टूट गया।कहां सबसे ज्यादा तापमान शनिवार को सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री ज्यादा 35.7degC दर्ज किया ग...