राजधानी में चोरों का आतंक जारी, तीन घरों को बनाया निशाना
लखनऊ, जून 24 -- राजधानी में चोरों का आतंक जारी है। चोरों ने मानकनगर, गोमतीनगर और पीजीआई थानाक्षेत्र में वारदातें कीं। पुलिस तीनों मामलों को दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश कर रही है। मूल रूप से प्रतापगढ़ निवासी सचिन सिंह मानकनगर के चित्रगुप्तनगर इलाके में किराए पर रहते हैं। 22 जून की देर रात करीब पौने बारह बजे वे ड्यूटी से घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर गए तो आलमारी का लॉक टूटा व सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर मानकनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने 30 हजार रुपये, मोबाइल व लाखों के जेवर चोरी हुए हैं। यह भी पढ़ें- चोरों ने बंद मकान से पार किए लाखों का माल वहीं, पीजीआई के चरण भट्ठा रोड स्थित यमुनापुरम निवासी अभय कुमार सिंह ने बताया कि वे 19 जून को परिवार संग पैतृक निवास सुल्तानपुर गए थे। 21...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.